मौसम की जानकारी – जाने आज के मौसम का हाल
मौसम की जानकारी
•आने वाले 2-3 घंटो में केंद्रीय और पूर्वी पंजाब प्रभावित होगा।
बठिंडा, बरनाला, मोगा, मनसा, लुधियाना, संगरूर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली सहित चंडीगढ़ के हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ तेज़ बारिश दर्ज की जाएगी, तेराई वाले इलाके समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात भी दर्ज की जा सकती है।
•अल सुबह तक हरियाणा के पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, यमुनानगर के हिस्सों और साथ में लगते सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के हिस्सों में भी बारिश दस्तक देने की संभावना है।
•शेष हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में नए बादल अल सुबह – सुबह के बीच विकसित हो सकते है लेकिन वह सिर्फ बिखरे तौर पर होंगे और सीमित इलाको में ही बारिश होगी।
उत्तरी हरियाणा के हिस्सों में देर रात शुरू हुई बारिश लगातार जारी है, ताज़ा बादल अल सुबह सिरसा के पास बने और सिरसा फतेहाबाद और उससे लगते हिसार के हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई है।
सक्रीय बादल दक्षिण पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहे है आने वाले 1-3 घंटो में हिसार, जींद, करनाल, पानीपत, हंसी, सफीदों, जुलाना, घरौंदा, मधुबन के पास ताज़ा मध्यम बारिश का दौर तेज़ हवाओं के साथ संभव हैं।
रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सोनीपत, नूह, पलवल, होडल तक उत्तर वाले बादल आते आते कमजोर हो जायेगें, लेकिन इन क्षेत्रो में ताज़ा बादलों का निर्माण हो रहा है लेकिन वह बिखरे तौर पर ही है तो केवल एक दो जगह ही बारिश संभव है।
कुछ जगहों को केवल ठंडी हवा से ही काम चलाना पड़ेगा।
आज सुबह 5:30 बजे तक दर्ज बारिश के आंकड़े:-
पटियाला 73एमएम
अमृतसर 46 एमएम
चंडीगढ़ 46 एमएम
अंबाला 47एमएम
Source – Live weather of india , IMD
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti