Kisan Andolan Latest Update कुरुक्षेत्र से किसानों का ऐलान,3 नवंबर को चक्का जाम
- 259Shares
Kisan Andolan Latest Update कुरुक्षेत्र से किसानों का ऐलान,3 नवंबर को चक्का जाम – कुरुक्षेत्र की कम्बोज धर्मशाला में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन काले कानूनों के विरोध में विभिन्न राज्यों से आये सैंकड़ों किसान संगठनों ने आज मीटिंग की,जिसमें मुख्यतः पंजाब हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र उत्तराखंड, केरला, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, आदि राज्यों से किसान नेता पहुंचे,जो आंदोलन पंजाब और हरियाणा में पूर्ण तरह फैल चुका है,
Farm Machinary Bank Yojana ट्रैक्टर समेत सभी खेती मशीनों पर 80 फीसदी की सब्सिडी
उसको पूरे भारत में फैलाने के लिए अब 3 नवंबर को पूर्ण चक्का जाम रखा गया है। सभी संगठन अपने अपने राज्य में किसानों को जागृत करने के लिए आंदोलन चलाएंगे। जो भाजपा के लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, उनको बेनकाब किया जाएगा।

Kisan Andolan Latest Update आने वाले दिनों में भाजपा के सभी पदाधिकारियों नेताओं सांसदों विधायकों का घेराव कर उनसे जवाब मांगा जाएगा कि आप यह तीनों बिल किस प्रकार किसान हित में बताकर किसानों को गुमराह ना कर रहे हैं। बार-बार सरकार से अपील की जा रही है कि आकर हमसे किसानों के सामने चर्चा करें। पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर आज फैसला लिया गया कि बीजेपी के सभी नेताओं का गांव में आना बंद कर दिया जाए। अगर भाजपा वाले गांव में आते हो तो किसान के सवालों के जवाब दो, अन्यथा अपने अपने घर में रहो। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Kisan Andolan Latest Update
गुरनाम सिंह चदुणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये खबर साझा कि ” आज कुरुक्षेत्र की कर्मभूमि में कंबोज धर्मशाला में देशभर के सैकड़ों किसान संगठनों की मीटिंग हुई जिसमें तय किया गया कि 3 नवंबर को देश भर में चक्का जाम किया जाएगा इसके बाद की रणनीति देश में जो किसान संगठन बच गए हैं उनको भी साथ में लाकर पूरे देश में एक महा आंदोलन करने की है देश भर से जितने भी किसान संगठन मीटिंग में शामिल हुए सभी का तहे दिल से धन्यवाद कुरुक्षेत्र पहुंचने पर ”
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 259Shares