9 घंटों की जद्दोजहद के बाद सिरसा में किसान नेताओं की रिहाई, सुबह से फिर जारी रहेगा Kisan Andolan Sirsa
Kisan Andolan Sirsa- सुबह सिरसा में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिनमे से कुछ किसानो को तो पुलिस ने रिहा कर दिया था पर 7 किसान नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कैद कर लिया था।
किसानो ने इसका विरोध किया और जगह जगह हरियाणा पंजाब में प्रदर्शन शुरू हो गए । किसानो ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया । वहीं कई किसान नेताओं जैसे योगेंद्र यादव आदि के आह्वान पर हजारों की संख्या में किसान सिरसा पहुंच गए और सिविल लाइन थाना सिरसा का घेराव कर दिया
Sapna Choudhary Marriage Photos Gone viral , कल ही बच्चा पैदा होने की आई थी खबर
किसानो के बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने 9 घंटे बाद किसान नेताओ को रिहा कर दिया। योगेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि यह एक आंशिक जीत है, किसानो के संघर्ष की वजह से प्रशासन को झुकना पड़ा। वहीं आगे की रणनीति साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन कल फिर से उसी स्थान से जारी रहेगा। उन्होंने एक बड़े आंदोलन का भी अंदेशा दिया । योगेंद्र यादव के अनुसार सिरसा हरियाणा व देशभर के किसान आंदोलन की धुरी बनेगा।

Kisan Andolan Sirsa
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
