Kisan Andolan: योगेंद्र यादव समेत 40 किसानो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसानो से की धरना जारी रखने की अपील
- 163Shares
Kisan Andolan योगेंद्र यादव – जैसा की कल से किसानो का धरना प्रदर्शन जारी है। हरियाणा प्रदेश के कोने कोने से किसान सिरसा पहुंचे थे । किसानो को तितर बितर करने के लिए प्रशासन द्वारा वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन फिर भी किसान धरने पर जमे हुए थे।
Fact Check – प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2020
रात में भी किसानो पर हमले के संकेत मिले थे । किसानो के अनुसार अगर मीडिया के साथी रात में धरने पर नहीं आते तो रात में भी लाठीचार्ज हो सकता था। किसानो के इस शक को रात में पुलिस की गतिविदी ने पुख्ता कर दिया जब रात करीब तीन बजे वॉटर कैनन के टैंकर के साथ भारी पुलिसबल धरने पर पहुंच गए। लेकिन मीडिया साथियों के पहुंचने से ये सब रुक गया।
सुबह 10 बजे किसानो को 5 मिनट का अल्टीमेट देकर बोला गया कि या तो 5 मिनट में धरने कहीं और लगाओ या फिर गिरफ्तारी दो। तभी सभी किसान साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। किसानो के पहले जत्थे की गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र यादव कुछ और किसानो के साथ धरने पर बैठ गए । पर फिर उन्हें भी बाकी किसानो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय मीडिया को दिए संदेश में योगेंद्र यादव ने कहा कि धरने इसी जगह पर जारी रहेगा, मैं हरियाणा के किसानो से अपील करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाबा भुमन शाह चौक सिरसा में पहुंचे और धरना जारी रखें

Kisan Andolan योगेंद्र यादव
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 163Shares