Sirsa Kisan Andolan: किसान रात में भी डेरा डाले हुए, पूर्व बीजेपी नेता Gokul Setia पर लगाया आंदोलन हिंसक करने के आरोप
Sirsa Kisan Andolan Live – सिरसा में आज किसानो ने जोरदार प्रदर्शन किया । कृषि कानूनों के विरोध में 17 किसान संगठनों के आहवान पर आज हरियाणा के कोने कोने से किसान सिरसा पहुंचे और अभी तक रास्ता जाम कर भूमन शाह चौक सिरसा में डटे हुए हैं। हरियाणा के किसानो के साथ साथ पंजाब के कई जिलों के किसान भी आज सिरसा पहुंचे।
किसानो के इस प्रदर्शन में पंजाब के मशहूर सिंगर जस्स बाजवा, हर्फ चीमा और उनके साथ बड़े किसान नेता योगेंद्र यादव भी साथ नजर आए। योगेंद्र यादव तो किसानो के साथ आखरी खबर मिलने तक रात 9 बजे तक रास्ते पर ही डटे हुए हैं।

किसानो के खाने पीने और सोने की व्यवस्था धरने स्थल पर ही कर दी गई है। धरने पर किसानो के खाने के लिए लंगर लगाया गया । साथ ही कई स्वयंसेवी संगठन भी किसानो के मदद के लिए आगे आए और अन्य जरूरी सामान किसानो को मुहैया करा रहे हैं।
Farm Bill 2020 तीनों कृषि अध्यादेश किसानों के लिए कैसे नुकशानदायक हैं, जरूर पढे़ं
आज जब किसान हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घर का घेराव करने पहुंचे तो उन्हें घर से 100 मीटर दूर भारी पुलिसबल के मदद से रोक लिया गया। इस बीच किसानो के ऊपर वॉटर कैनन,आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया।

किसान नेताओं ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि कोई भी किसान बैरिकेडिंग नहीं तोड़ेगा । पर तभी पूर्व बीजेपी नेता और सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी गोकुल सेतिया सबसे पहले बैरिकेडिंग पर चढ गए और बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया । गोकुल सेतिया की देखा देखी कुछ और किसान भी इसमें शामिल हो गए , लेकिन किसान नेता लगातार इसका विरोध करते रहे। किसान नेताओं ने बीजेपी नेता गोकुल सेतिया और भारतीय जनता पार्टी पर आंदोलन को हिंसक बनाने के आरोप लगाए। वैसे गोकुल सेतिया को साफ बैरिकेडिंग पर चढ़ा देखा जा सकता है।
Sirsa Kisan Andolan
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
सिरसा के किसान आंदोलन में शरारती तत्वों ने की पत्थर बाजी,आंदोलन को भडकाने की कोशिश, 1 के सर में चोट।