Weather Alert : जाने कैसा होगा अगले कुछ दिन मौसम का हाल
Weather Alert उत्तर भारत में सुबह जरूर सुहावनी हो गई है लेकिन दिन अभी भी हल्के गरम है जिसे हम अक्टूबर हीट भी कहते है।
पश्चिमी राजस्थान में तो तापमान सामान्य से 1-3° अधिक दर्ज किए जा रहे है इसलिए दिन तो अभी भी गर्म है मेरे दोस्त।
पढे लिखे किसानों को सरकार देगी 20 लाख का लोन। जल्द करें आवेदन
•आने वाले सप्ताह में भी दिन के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, दिन हल्के गर्म बने ही रहेगें लेकिन उमस ना होने के कारण गर्मी ज्यादा महसूस नहीं होगी।
•पंजाब हरियाणा, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-38°c तक रहेंगे।
•यूपी और पूर्वी राजस्थान में 34-38°c के बीच।
•पश्चिम राजस्थान में 35-40°c की रेंज में दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान धीरे धीरे कम होता रहेगा क्युकी रात को मौसम पूरा साफ रहता है और हल्की उत्तर पश्चिमी हवा से तापमान में गिरावट रहेगी।
•पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, उत्तरी राजस्थान के कई स्थानों पर 20 डिग्री से कम और कुछ जगह 15 डिग्री या उससे कम अगले सप्ताह जा सकता है।
•पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिण राजस्थान में 20 डिग्री के आसपास या उससे ज्यादा ही रहने ही उम्मीद है। Weather Alert
•बिना पश्चिमी विक्षोभ के तापमान में एकदम से गिरावट नहीं आएगी, आने वाले दिनों में बारिश के संकेत भी नहीं है तो कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
Weather Alert
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti