Agri Update 2020: इस तकनीक से पैदा होंगी केवल बछड़ी / कटड़ी
- 902Shares
इस तकनीक से पैदा होंगी केवल बछड़ी / कटड़ी Agri Update 2020 – किसानो और पशुपालकों के लिए एक खास तकनीक का ईजाद किया गया है जिससे केवल बछड़ी , कटडी का ही जनम होगा। इस तकनीक को एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज ने बनाया है जोकि National Dairy Development Board का एक हिस्सा है। यह बहुत ही खास तकनीक है क्योंकि इसके द्वारा पशुओं के शुक्राणुओं को छांट कर सिर्फ मादा बछिया, कटड़ी को जन्म दिया जा सकता है। ये एक स्वदेशी तकनीक है जिससे वोकल फॉर लोकल मुहिम को बढ़ावा मिलेगा।
एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज़ द्वारा जब जमीनी स्तर पर जब इसकी जांच की यानि जब पशुओं पर इसको टेस्ट किया गया तो परिणाम उमीद के मुताबिक रहें। इस तकनीक की मदद से चेन्नई के नज़दीक एक फार्म में अक्टूबर 2020 में एक मादा बछिया का जन्म हुआ है। अलमाधी सीमेन स्टेशन में सीमेन छांटने का काम किया गया।

इससे फायदे में रहेंगे किसान – Agri Update 2020
अभी तक ये तकनीक कुछ बड़ी कम्पनियों के पास है जोकि इसपर अपनी Monopoly चलाते हैं। इसके चलते छोटे डेयरी किसान इसका फायदा नहीं उठा पाते, क्योंकि बड़ी कम्पनियों ने इस तकनीक की कीमत बहुत ज्यादा रखी हुई है जिससे गरीब किसान इससे वंचित रह जाते हैं। सिर्फ मादा बछिया, कटड़ी के जन्म से छोटे डेयरी किसान को बहुत अधिक आर्थिक मदद होगी, क्योंकि जो नर बछड़े है उनका आर्थिक उपयोग कुछ ज्यादा नहीं बचा है। इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाएं तो बहुत ज्यादा फायदा हो सकता है। Agri Update 2020
देश में उत्पादित सीमेन का करीबन 35 प्रतिशत उत्पादन लखनऊ पशु प्रजनन केंद्र, अल्मादी सीमेन स्टेशन,साबरमती आश्रम गौशाला,और पुणे में राहुरी सीमेन स्टेशन में होता है। इस तकनीक को विकसित करने के लिए बैंगलोर के R&D संस्थान जीवा साइन्सेज़ के साथ समझोता किया गया है। इस तकनीक में उपयोग किए जाने वाले कई चीजो का विकास देश के प्रसिद्ध संस्थानों में किया जाता है।
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 902Shares