Delhi Chalo Farmer Protest : किसानों का आज रात होगा घरौंडा ठहराव , सुबह निकलेंगे दिल्ली की ओर
Delhi Chalo Farmer Protest : किसानों का आज रात होगा घरौंडा ठहराव , सुबह निकलेंगे दिल्ली की ओर , किसानों ने 26 तारीख को जो दिल्ली ऐलान किया हुआ था । आज उसकी शुरुवात हो चुकी है। किसान कल रात से ही इक्कठा होने लगे थे । जहां पंजाब के किसान सुबह तक हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पहुंच चुके थे वहीं हरियाणा के किसान 11 बजे सुबह अंबाला इक्कठा हो गए थे। बाकी सिरसा पंजाब बॉर्डर सुबह से ही बंद कर दिया गया वहीं शंभू बॉर्डर पर भी हरियाणा सरकार ने धारा 144 लगा रखी थी। पर इन सबके बावजूद किसान बैरिकेडिंग तोड़ते हुए दिल्ली की तरफ निकल पड़ें।

110 करोड के घोटाले के बाद सख्ती ,अब इन लोगों को नही मिलेगा पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ
आज अभी किसान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पीपली पहुंच चुके हैं और किसानों ने घरौंडा में रात्रि ठहराव का ऐलान किया है।सुबह किसानो को हरियाणा सरकार ने बर्बरता पूर्वक वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोलों की मदद से रोकने की कोशिश की । पर पुलिस के सारे हथकंडे नाकाम रहे और किसान आगे बढ़ते रहे।
Delhi Chalo Farmer Protest
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
सुबह किसान 11 बजे तक दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंच जाएंगे। वहां अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जायेगा। किसान 6 महीने के राशन ,डॉक्टर से लेकर हर जरूरी सामान के साथ दिल्ली के लिए निकले हैं ।