DelhiChalo : 26 तारीख को दिल्ली पहुंचेंगे देश भर के किसान
DelhiChalo : 26 तारीख को दिल्ली पहुंचेंगे देश भर के किसान , पंजाब के चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक कोर कमेटी की बैठक की गई थी जिसमें सभी किसानों ने मिलकर संविधान दिवस के दिन दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि देश भर के किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली चलो के आवाहन पर दिल्ली में अनिश्चित कालीन प्रदर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।
BJP MLA पर किसानों के 15.6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज़
साथ ही ये भी बता दूं कि पिछले काफी महीनों से केन्द्र सरकारों के बीच में कृषि कानूनों को लेकर जो लड़ाई है वो लगातार जारी है जिसको अगला मोड़ देने के लिए 26 नवंबर को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के जो भी किसान है वो पांच राज्यों से दिल्ली आने का फैसला कर रहे हैं जिनमें अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग कुंडली बॉर्डर हिसार दिल्ली राजमार्ग बहादुरगढ़ जयपुर दिल्ली राजमार्ग धारूहेड़ा बरेली दिल्ली राजमार्ग हापुड़ आगरा दिल्ली राजमार्ग बल्लभगढ़ पर इकट्ठा होकर किसान दिल्ली के लिए मार्च करेंगे।

किसानों को पूरी उम्मीद है कि दिल्ली पहुंच कर उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने का मौका जरूर मिलेगा। ऐसे में किसानों का ये भी कहना है कि अगर उन्हें किसी रास्ते के बीच में ही रोका गया तो वो वहीं पर शांतिपूर्वक तरीके से धरना देंगे। किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर ही दिल्ली में प्रवेश करेंगे। बीते दिन राष्ट्रीय किसान महासंघ भारतीय किसान यूनियन चढूनी भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति सहित कई अन्य संगठनों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई है।
DelhiChalo Delhi Chalo 26 Nov
PUSA पराली Decomposer की कीमतों में 5 गुणा बढ़ोतरी , गुस्से में किसान
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti