हरियाणा सरकार किसानो से 120 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पराली खरीदेगी : Dr Banwari Lal
हरियाणा सरकार किसानो से 120 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पराली खरीदेगी : Dr Banwari Lal हरियाणा सरकार ने किसान को राहत देते हुए और प्रदुषण को कम करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक राहत भरा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार ने 120 रुपए प्रति क्विंटल से पराली खरीदने का फैसला लिया है। सरकार इस पराली से ब्रिकेट्स बनाएगी । हरियाणा सरकार का मानना है कि इससे प्रदुषण में तो राहत मिलेगी ही साथ ही किसानो को भी इससे आर्थिक मदद मिलेगी।
इसकी घोषणा हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने की। उन्होंने पराली खरीद की बात करते हुए कहा कि फिलहाल हरियाणा की चीनी मिलें घाटे में चल रहीं हैं , चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए मीलों में चीनी के अलावा बाकी चीजों का भी उत्पादन करना होगा , तभी इस घाटे से उभरा जा सकता है
इसी वजह से कैथल चीनी मिल में biofuel bricket plant लगाया गया है । इस प्लांट में एक आधुनिक ईंधन विकसित किया जाएगा। बगास गिट्टी कोयले से बेहतर विकल्प है। शाहबाद चीनी मिल मे भी मार्च महीने से इथेनॉल बनाने की शुरुवात होने वाली है। वहीं पलवल , महम और कैथल चीनी मीलों में ऑर्गेनिक गुड़ और शक्कर अगले 15 दिन के बाद बननी शुरू हो जाएगी। वहीं रोहतक में रिफाइंड चीनी बनना शुरू भी हो गया है , यह चीनी 5 किलो और 1 किलो के पैकेट में बाज़ार में जल्द उपलब्द होगी।

हरियाणा सरकार किसानो से 120 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पराली खरीदेगी : Dr Banwari Lal
Bonsai Farming छत पर बोनसाई उगा सालाना कमा सकते हैं 3 लाख
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti