Farm Positive 2 ट्राली पराली के बदले मिलेगी 1 ट्राली गोबर की खाद, कामयाब हुई मुहिम
- 271Shares
Farm Positive 2 ट्राली पराली के बदले मिलेगी 1 ट्राली गोबर की खाद, कामयाब हुई मुहिम – पराली जलाने से होने वाली प्रदुषण समस्या एक बड़ा रूप ले चुकी है। शहरों में पेड़ कटने से ये समस्या और बड़ी हो गई है। अब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए एक नया तरीका ईजाद किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली प्रबंधन के लिए अहम पहल की है। अगर ये पहल राष्ट्रव्यापी होजाती है तो किसानो की बल्ले बल्ले होजाएगी ।
यूपी के 2 जिलों में इस पहल के तहत सरकार ने किसानों से लगभग 5,000 क्विंटल पराली खरीदी है। पराली खरीदने के लिए पैसा का कोई लेन देन नहीं किया गया। बल्कि किसान को 2 ट्राली पराली के बदले में 1 ट्राली गोबर की खाद दी जा रही है। इस पहल को बेहद खास माना जा रहा है, जिससे पराली की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Yogi आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की। योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि “
प्रिय किसान भाइयों,
आपका प्रकृति एवं पर्यावरण से अभिन्न सम्बन्ध है। पराली का जलना पर्यावरण एवं हम सबके लिए अत्यंत हानिकारक है।
आप अन्नदाता हैं, आपका कार्य जीवन को सम्बल देना है।
आइए, पराली न जलाने व पर्यावरण के अनुकूल माध्यमों से उसके उत्पादक उपयोग का प्रण लें। “
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “
प्रदेश के किसान बंधुओं के हित संरक्षण हेतु
@UPGovt
पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
पराली जलाने के दुष्प्रभावों तथा उसके बेहतर उपयोग हेतु कृषकों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
पराली जलाने से संबंधित कार्यवाही में किसान भाइयों के साथ कोई दुर्व्यवहार/उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Yogi आदित्यनाथ की ये पहल कामयाब भी होती नजर आ रही है क्योंकि अकेले कानपुर देहात से ही 3000 क्विंटल पराली किसान सरकार को दे चुके हैं। वहीं उन्नाव में ये आंकड़ा 1675 क्विंटल के आसपास है। किसानो को गौशालाओं से मुफ्त गोबर की खाद बदले में दी जा रही है। Farm Positive
PM Kisan Samman Nidhi का पैसा करना होगा वापस, सरकार ने किसानो को किया चिह्नित
राली प्रबंधन मशीनों पर मिल रही सब्सिडी
पराली जलाना जबसे कानूनन दंडनीय अपराध घोषित हुआ है । किसान चिंतित हैं वहीं सरकार अपनी तरफ से कुछ सब्सिडी दे रही है जिससे किसान को पराली प्रबंधन में दिक्कत ना हों। इसी कड़ी मे सरकार ने कुछ मशीनों पर 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी की घोषणा की है।
Farm Positive
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 271Shares