किसान कर्ज माफी में धोखा, किसान से पैसा भी जमा कराया और माफी के certificate भी दे दिए
किसान कर्ज माफी में धोखा, किसान से पैसा भी जमा कराया और माफी के certificate भी दे दिए . हाल ही में देशभर में संपन्न या चालू चुनाव और उपचुनाव में विपक्ष मध्यप्रदेश में उनकी सरकार द्वारा की गई किसान कर्ज माफी को गिनने में पीछे नहीं रहते। लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। किसान कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया है।
मध्यप्रदेश में पहले तो किसान से कर्ज की आधी जमा करा ली गई और बाद में पूरे कर्ज की माफी बता दी गयी। किसानो ने आवाज़ उठाई तो सरकार ने बैंकों को आदेश दिया कि किसानो को कर्ज माफी का पैसा दिया जाए पर किसानो को अभी तक कुछ नहीं मिला है। किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं पर बैंक अधिकारी कुछ भी जवाब नहीं दे रहे हैं।
Interest Waveoff किसानों को छोड़ बाकी सबका 6 महीने का ब्याज पर ब्याज होगा माफ
मामले की शिकायत भी दर्ज करायी गई है। अकेले रीवा जिले में लगभग 43 हजार किसानों को कर्ज माफी के नाम पर बेवकूफ बनाया गया।

जैसा कि आपको पता है 2018 में राज्य की शिवराज सरकार ने किसानो का ब्याज माफ करते हुए मूलधन की आधी राशि जमा करने पर किसानो को खाद बीज के लिए लोन देने को कहा था । आसान भाषा में समझो तो मूलधन की आधी राशि जमा करा कर आगे किसान दोबारा लोन ले सकते थे। तब 80% किसानो ने मूलधन की 50 % राशि जमा करा दी।
चुनाव हुए तो कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। वादे अनुसार 31 मार्च 2018 तक तक के सभी लोन माफ होने का आदेश दिया। लेकिन 80 % किसान तो उससे कुछ महीने पहले ही लोन जमा करा चुके थे। ऐसे किसानो को लोन माफी का सर्टिफिकेट तो दे दिया गया लेकिन किसानो को वो पैसा वापस नहीं लौटाया गया जो योजना अनुसार उनका माफ हो चुका था। आज दो साल बीत जाने के बाद भी किसानो के खाते खाली हैं।
किसान कर्ज माफी
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
One Comment