महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया कड़कनाथ मुर्गापालन ,2000 हज़ार चूजो का दिया ऑर्डर
महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया कड़कनाथ मुर्गापालन ,2000 हज़ार चूजो का दिया ऑर्डर – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अब मुर्गीपालन में हाथ आजमाने वाले हैं। इससे पहले खेती करते हुए उनकी फोटो काफी वायरल हो चुकी है। कुछ दिनों पहले आंनद महिंद्रा ने भी उनकी फोटो शेयर की थी ।
हुआ यूं कि कप्तान Mahendra सिंह धोनी महिंद्रा ट्रेक्टर पर बैठ कर अपने खेत पहुंचे थे ,तब आंनद महिंद्रा ने महिंद्रा ट्रेक्टर इस्तेमाल करने पर धन्यवाद बोला था।हालिया खबर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के अपने फार्म हाउस में मुरगीपालन का फैसला लिया है।इसके लिए उन्होंने थाना के पास रूडी पाड़ा आशीष कड़कनाथ मुर्गी पालन सहकारी संस्था को 2 हजार चूजों का ऑर्डर भी दिया है जिनकी डिलेवरी धोनी को 15 दिसंबर तक कर दी जाएगी। आपको बता दें की कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड काफी ज्यादा होती है।

कड़कनाथ काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है जिसकी चोंच कलंगी और बाकी पूरा शरीर काला होता है। खास बात यह है कि कड़कनाथ मुर्गा औषधीय गुणों वाला होता है जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जबकि फैट उतना ही कम पाया जाता है। डायबिटीज हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। मुर्गों को पालने में लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है।

Jitendra Kumar Yadav vill Kalwan amas gaya bihar