PUSA पराली Decomposer की कीमतों में 5 गुणा बढ़ोतरी , गुस्से में किसान
- 9Shares
PUSA पराली Decomposer की कीमतों में 5 गुणा बढ़ोतरी , गुस्से में किसान – एक तरफ हर साल दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का जो सामान इंसान के सर पर मढ़ दिया जाता है तो वही इस बीच पराली निस्तारण के लिए बनाए गए भूसा भी कंपोजर के दामों में की पांच गुना की वृद्धि करना हैरान कर देता है। आपको बता दें कि एक तरफ तो सरकार द्वारा किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दी जा रही है और पराली जलाने वाले जो किसान हैं उन पर सख्त कार्यवाही का रुख भी अपनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने 2019 में इसका रेट 20 रुपए रखा था लेकिन इस बार इसके दाम सौ रुपए तक पहुंच गई है जिसको लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ के संस्थापक सदस्य विनोद आनंद का कहना है कि सरकार पराली को लेकर काफी चिंतित है तो उसे डी कंपोजर कैप्सूल फ्री में दे देना चाहिए था लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बह रही है।
कुछ खबरों की माने तो आईसीआरसी पराली डी कम्पोस्ट बनाने का काम एक निजी कंपनी को सौंपा है जिसके चलते ही इसके दामों में पांच गुना की वृद्धि आ गई है और सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं बल्कि कृषि विज्ञान केन्द्रों को भी नए रेट पर डी कंपोजर खरीदने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि पूसा टी कंपोजर के घोल का छिड़काव करके पराली खेतों में खाद बन जाती है इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता बल्कि इससे बनी खाद अगली फसल के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।

PUSA Decomposer
IFFCO Bima Yojna IFFCO खाद के हर कट्टे की खरीद पर होगा 4000 हज़ार का बीमा,कंपनी उठाएगी खर्च
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 9Shares
One Comment