Weather Alert अगले 3 दिन जमकर चलेगी शीतलहर, उत्तर भारत में अलर्ट जारी
- 86Shares
Weather Alert अगले 3 दिन जमकर चलेगी शीतलहर, उत्तर भारत में अलर्ट जारी
उत्तर भारत के लिए ऋतु की पहली शीतलहर चेतावनी और पाला पड़ने के लिए स्थितियां अनुकूल⚠️~
उत्तर भारत मे हाल ही के मौसम परिवर्तन के बाद बर्फ से ढके पहाड़ो से ठंडी शुष्क हवाएँ लगातार मैदानों का रूख कर रही है जिससे मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है और उसमें अगले 3 दिन और कमी आने की संभावना बन रही है।
भारतीय मौसम विभाग की शब्दावली के अनुसार:
•मैदानों में जब न्यूनतम तापमान 10℃ से कम चल रहा हो और यह सामान्य से लगभग 4.5℃ कम लगातार दो दिन तक बना रहे तब यह स्थिति शीतलहर की मानी जाती है।
•इसी प्रकार जब न्यूनतम तापमान 4℃ से कम हो तब पाला पड़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो जाती है।
LPG Cylinder Booking पर मिल सकती है 500 रुपए की छूट , बस करना होगा ये काम
इस अनुसार हम अपना पहला शीतलहर और पाले के लिए पूर्वानुमान जारी कर रहे है जो कि 21,22,23 नवंबर के लिए है, इसमें सबसे ठंडी रात 22 नवंबर की रहेगी।:-

⚠️लिहाजा अगले कुछ दिनों में तापमान के और गिरने के साथ ही पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान के 3-6℃ के बीच दर्ज किए जाने की उम्मीद के बीच निम्न इलाको में पाला पड़ने की आशंका है क्योंकि भले ही यह तापमान वैधशालाए शहरों/नगरों में हो किंतु खुले इलाको और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान वहां से क्रमशः 1-2℃ कम ही बना रहता है, इस लिए खेतों और ग्रामीण इलाकों में पाला दिखने की संभावना ज्यादा है। Weather Alert
•पंजाब: आदमपुर, अमृतसर, जालंधर, फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर।
•हरियाणा: हिसार, सिरसा, नारनौल, रेवाड़ी।
•राजस्थान: फतेहपुर शेखावटी, चुरू, हनुमानगढ़, सीकर, पिलानी।
लिहाजा किसानों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है और अगर कहीं भी अगर पाला पड़े तो उसकी सूचना हमें जरूर दें।
⚠️शीतलहर चेतावनी लेकिन पाला पड़ने की संभावना नहीं:-
•ऊपर बताए जिलों से अलग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी इलाको में शीतलहर चलने की संभावना है लेकिन पाला नहीं जमेगा।
Weather Alert
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 86Shares