किसान आन्दोलन के बीच PM Kisan Samman Yojana में सामने आया इतना बड़ा घोटाला
- 69Shares
किसान आन्दोलन के बीच PM Kisan Samman Yojana में सामने आया इतना बड़ा घोटाला ,जहां एक तरफ किसान आन्दोलन के समय देश का सबसे चर्चित मुद्दा बन चुका है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश से पीएम के सांसद निधि योजना में पड़ी घोटाले की खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सरकारी कर्मचारियों और अफसरों ने मिलकर किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि में बड़ा घोटाला किया है।

आपको बता दें कि आयकर विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि जिले के करीब 25 सौ सरकारी कर्मचारियों ने खुद को किसान बताकर मिली भगत से 2.5 करोड़ रुपये खा लिए हैं। हालांकि जल्द ही जिला प्रशासन फर्जी किसानों से राशि वसूलने वाला है। जिला प्रशासन तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि के ढाई करोड़ डकारने वाले करीब 25 सौ सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों की सूची तैयार कर रहा है जिसे तैयार करने के बाद प्रशासन उनसे ढाई करोड़ की रिकवरी करने का काम शुरू करेगा जिसका प्रोसेस कहीं कहीं शुरू भी हो चुका है।
किसानो के लिए सुनहरा मौका , हींग की खेती कर पाए 40000 प्रति किलो
इन 500 कर्मचारियों ने योजनाओं के आवेदन करके अपने खातों में 2.5 करोड़ की राशि भेजी थी जबकि कांगड़ा के जिलाधीश राकेश प्रजापति ने बताया कि गलत तरीके से किसान सम्मान राशि हड़पने वाले सरकारी कर्मचारियों से उनकी राशि की रिकवरी की जाएगी।
PM Kisan Samman Yojana
If You Like This information Follow us on
Facebook https://www.facebook.com/khetikare/
Instagram https://www.instagram.com/khetikare/?hl=en
Twitter https://twitter.com/KareKheti
- 69Shares